Wednesday, October 21st, 2026

डोंगरगढ़ में फिर सक्रिय हुए नक्सली, चौकीदार की गोली मारकर हत्या

राजनांदगांव
डोंगरगढ़ इलाके में लगभग चार साल बाद नक्सली फिर से सक्रिय होते हुए नजर आए जब बुधवार की देर रात नक्सलियों ने वन सुरक्षा समिति के चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी, एक दिन पहले उसे अगवा कर वे अपने साथ ले गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बोरतलाब के खुसीर्पास गांव में बुधवार देर रात कई हथियारबंद नक्सली पहुंचे और घर में सो रहे वन समिति के चौकीदार को जबरदस्ती उठाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद अगले दिन गुरुवार की सुबह उसका शव मिला। शव के पास ही नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं, इसमें पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि साल 2016 के बाद दर्रेकसा क्षेत्र में नक्सलियों की सक्रियता दिखाई दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

#नक्सली#हत्या

Source : Agency

पाठको की राय